बिहार में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर क्या है सर्वे रिपोर्ट.

हाल ही में C-Voter द्वारा कराए गए एक सर्वे में यह सामने आया है कि बिहार में अगले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद पर जनता की पहली पसंद अब भी तेजस्वी यादव हैं, हालांकि उनकी लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट आई है। वहीं, नीतीश कुमार की लोकप्रियता में और भी गिरावट दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की अप्रैल 2025 तक की लोकप्रियता:

इस सर्वे से साफ है कि तेजस्वी यादव अभी भी सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं, लेकिन प्रशांत किशोर ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। वहीं, नीतीश कुमार अब तीसरे स्थान पर हैं।

हालांकि, NDA ने साफ किया है कि आगामी चुनाव में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, और इसी को ध्यान में रखते हुए “2025, फिर से नीतीश” का नारा भी दिया गया है।

यह सर्वे संकेत देता है कि बिहार की राजनीति में बदलाव की संभावनाएं हैं और जनता का मूड निर्णायक साबित हो सकता है।

पुर्णेंदु कुमार की रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *